14 जुलाई को पृथ्वी पर वापस लौटेंगे शुभांशु शुक्ला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली : एक्सिओम स्पेस ने घोषणा की है कि उनकी #Ax4 मिशन की टीम 14 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 4.35 बजे के आसपास आईएसएस से अलग होगी। इस मिशन में शामिल भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला भी पृथ्वी पर वापस लौटेंगे, जो भारत के लिए गर्व का क्षण है। मिशन एक निजी अंतरिक्ष मिशन है, जिसे एक्सिओम स्पेस और स्पेसएक्स के सहयोग से शुरू किया गया। यह मिशन 25 जून को स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल से शुरू हुआ था। इस टीम में चार अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं, जिनमें कमांडर पेगी व्हिटसन (अमेरिका), पायलट शुभांशु शुक्ला (भारत) और मिशन विशेषज्ञ स्लावोस्ज उज्नान्स्की-विश्निव्स्की (पोलैंड) और टिबोर कापु (हंगरी) हैं. यह मिशन न केवल वैज्ञानिक प्रयोगों के लिए है, बल्कि भारत, हंगरी और पोलैंड के लिए पहला सरकारी प्रायोजित अंतरिक्ष मिशन भी है। शुभांशु शुक्ला, जो भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और स्पेस स्टेशन जाने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री हैं, इस मिशन में पायलट की भूमिका निभा रहे हैं। वह 1984 में राकेश शर्मा के बाद भारत से अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे व्यक्ति हैं। इस मिशन के दौरान उन्होंने कई प्रयोग किए, जैसे कि अंतरिक्ष में पौधों की वृद्धि और मानव स्वास्थ्य पर माइक्रोग्रैविटी (कम गुरुत्वाकर्षण) के प्रभाव का अध्ययन. उनकी वापसी भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

Naya Bharat
Author: Naya Bharat

Leave a Comment