मृणाल बटोर रही हैं खूब सुर्खियां

नई दिल्ली : बॉलीवुड में धीरे-धीरे अपने पैर जमाने वाली मृणाल ठाकुर इन दिनों पेशेवर और निजी जिंदगी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म सन ऑफ सरदार-2 को मिल रहा धमाकेदार सफलता एक तरफ वहीं दूसरी ओर अभिनेता धनुष के साथ उनका नाम जुड़ना उनके चाहने वालों को और भी ज्यादा रोमांचित कर रहा है। 1 अगस्त को मृणाल ठाकुर का जन्मदिन था और उनकी पार्टी में एक खास मेहमान के आगमन ने सभी का ध्यान खींच लिया और वो थे धनुष। जी हां दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार और बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता धनुष इस पार्टी में शामिल हुए और तब से ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हलचल मच गई है। इसको लेकर उनके चाहने वाले एक दूसरे से सवाल पूछ रहे हैं कि क्या मृणाल और धनुष सिर्फ दोस्त हैं या कुछ और भी है?’ क्योंकि ये पहली बार नहीं जब दोनों को एक साथ देखा गया है। इससे पहले भी धनुष को मृणाल और अजय देवगन स्टारर सन ऑफ सरदार-2 की विशेष प्रदर्शनी में देखा गया था। ऐसे में कई लोगों का कहना है कि शायद ये महज दोस्ती से कहीं ज्यादा है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मृणाल और धनुष आपस में बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में मृणाल झुककर कुछ कहती हुई दिखती हैं। बस फिर क्या था सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में लोग एक दूसरे से सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि मुझे लगता है ये सिर्फ अच्छे दोस्त हैं! किसी एक ने लिखा कि अब तो लग रहा है इन दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है!

Leave a Comment