कोरियन फिल्म से मेल खाते हैं सैयारा

नई दिल्ली : बॉलीवुड फिल्म सैयारा ने भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक कई रिकॉर्ड्स बना दिए हों, लेकिन इसकी तुलना सीधे-सीधे कोरियन फिल्म ए मोमेंट टू रिमेंबर से की जा रही है। फिल्म की भावनात्मक कहानी और कुछ सीन कोरियन फिल्म से काफी मेल खाते हैं। हालांकि ये पहली बार नहीं है, जब मोहित सूरी फिल्म को कोरियन फिल्म की कॉपी बताया गया हो। इससे पहले भी कई ऐसी फिल्में रही हैं। इससे पहले सूरी की फिल्म एक विलेन को लेकर भी दर्शकों और समीक्षकों में बहस रही है। इस फिल्म को कोरियन थ्रिलर आइ सॉ द डेविल से प्रेरित माना जाता है, जिसमें सीरियल किलर और बदले की भावना के इर्द-गिर्द कहानी घूमती है। वहीं आवारापन को सूरी की सबसे गंभीर फिल्मों में गिना जाता है, लेकिन इसकी कहानी कोरियन फिल्म ए बिटरस्वीट लाइफ की रीमेक मानी जाती है। फिल्म में एक गैंगस्टर की आत्मा और उसकी निजी लड़ाई को इमोशनल तौर पर दिखाई गई है। इसके अलावा मर्डर 2 भी इसी चर्चा में आती है, जिसे कोरियन फिल्म द चेजर का भारतीय वर्जन कहा जाता है। फिल्म में एक पूर्व पुलिसकर्मी द्वारा एक सीरियल किलर की खोज को दर्शाया गया है, जो मूल कोरियन कहानी से काफी मिलता-जुलता है। यश राज फिल्म्स के आधिकारिक ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट किया गया, जिसके मुताबिक अहान पांडे और अनीत पड्डा की सैयारा ने 507 करोड़ रुपये का व्यवसाय कर लिया है। कमाई का यह आंकड़ा पिछले 18 दिनों का है।

Leave a Comment