पवन सिंह के गीत ने मचाया धमाल

नई दिल्ली : भोजपुरी फिल्म जगत के सुपरस्टार पवन सिंह अपनी दमदार अभिनय और जबरदस्त गायकी के लिए जाने जाते हैं। उनके गाने बाजार में आते ही ट्रेंडिंग में चले जाते हैं। इन-दिनों सुपरस्टार एक से बढ़कर एक बोलबम गीत रिलीज कर रहे थे, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया। अब पवन भैया एक बार फिर रोमांटिक गीत में वापस आ गए हैं। उनका नया गाना पापे पड़ी रिलीज हो गया है, जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। पवन सिंह के नए गाना पापे पड़ी में हसबैंड और वाइफ की नोकझोंक देखने को मिल रही है। जिसमें गाने की शुरूआत अभिनेता के गाड़ी से उतरने से होती है। फिर उनकी पत्नी सामने आती है और उनसे शिकायत करती है, वह उन्हें न साड़ी दिलाते हैं, न ही उनपर ध्यान देते हैं। वह कहती है अपन मेहरिया से मर्द जे लड़ी, ओकरा पापे पड़ी पवन सिंह के नए एल्बम को म्यूजिक मौहला के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इसने सुपरस्टार संग क्वीन शालिनी दिखाई दे रही हैं। दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर कमाल की लग रही है। गाने को पावर स्टार पवन सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है, वहीं गीत के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। गीत का कोरियोग्राफी विभांशु तिवारी ने की है। फैंस पवन सिंह के गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा पुजा बिना हवन के और भोजपुरी बिना पवन के अधुरा लगता है। एक दूसरे यूजर ने लिखा पवन सिंह का ये गाना जबरदस्त है… मजा आ गया सुनकर… यह ब्लॉकबस्टर हो जाएगा, कुछ दिन में लिखकर दे सकता हूं। एक अन्य यूजर ने लिखा पवन भाई का ऐसा गाना आता है, तो लगता है कि वह बॉलीवुड को टक्कर दे रहे हैं।

Leave a Comment