पटना में उद्योगपति को गोली मारकर हत्या

बिहार, पटना : बिहार के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के रामगुलाम चौक के पास अपराधियों ने देर रात उद्योगपति गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी। उसे दौरान वे अपने घर के बाहर खड़े थे। वह पटना में एग्जिबिशन रोड पर बने अपार्टमेंट में रह रहे थे। बताया जाता है कि यह देर रात बाकी पूल क्लब से घर लौटे थे। अहमदाबाद घात लगाकर बैठे थे। उन्होंने गोपाल को देखते ही उनके सिर पर गोली मार दी। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने एक मामला दर्ज कर अपनी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस घर के बाहर लगे सीसीटीवी केमरे के फुटेज खंगाल रही है। खेमका भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता होने के साथ-साथ बिहार के एक बड़े उद्योगपति थे। एमबीबीएस करने वाले खेमका हेल्थकेयर के बिजनेस से जुड़े हुए थे और राजेंद्र नगर मगध अस्पताल के मालिक भी थे। इसके अलावा इनका पेट्रोल पंप का भी बिजनेस था। गोपाल खेमकाबांकीपुर क्लब के पूर्व सचिव भी रह चुके हैं और फिलहाल इसके सदस्य हैं। मालूम हो कि 18 साल पहले गोपाल खेमका के बेटे की भी हाजीपुर में हत्या हुई थी। इस पूरे मामले पर टाउन डीएसपी-2 प्रकाश ने बताया हम मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जितने भी संभावित सबूत हैं, उन्हें इकट्ठा किया जा रहा है। हालांकि अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है, लेकिन जांच लगातार जारी है।

Leave a Comment