कर्नाटक, हासन : कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हासन जिले में पिछले 40 दिनों में हार्ट अटैक से 20 से अधिक लोगों की मौत के मामले के जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है और 10 दिनों के बीच भीतर रिपोर्ट सरकार को देने को कहा गया है। मालूम हो अधिकांश मृतक 20 से 45 वर्ष की आयु के युवा हैं, जिसने इस मामले को और गंभीर बना दिया है। मुख्यमंत्री ने इन मौतों के पीछे कोविड वैक्सीन की संभावित भूमिका पर सवाल उठाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्दबाजी में कोविड टीके को मंजूरी और लोगों का टीकाकरण करना भी इन मौतों का एक कारण हो सकता है। उन्होंने सभी लोगों से से आग्रह किया कि यदि उन्हें सीने में दर्द या सांस लेने में कठिनाई हो, तो वे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच कराएं और इसे नजरअंदाज न करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अकेले हासन जिले में ही पिछले महीने दिल के दौरे से 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने एक्स पर कहा सरकार इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रही है। इन मौतों के वास्तविक कारण का पता लगाने और समाधान खोजने के लिए जयदेव इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोवैस्कुलर साइंसेज एंड रिसर्च के निदेशक डॉ. रवींद्रनाथ के नेतृत्व में विशेषज्ञों की एक समिति बनाई गई है और उन्हें 10 दिनों के भीतर अध्ययन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।