हेमंत चुने गए मप्र भाजपा के निर्विरोध अध्यक्ष

मध्य प्रदेश, भोपाल : बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल को आज आधिकारिक तौर पर मध्य प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने यह घोषणा की। विधायक हेमंत पार्टी के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री और चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा ‘मैं अध्यक्ष पद के लिए हेमंत खंडेलवाल को पत्र देकर चुनता हूं। हेमंत सहज और गंभीर व्यक्तित्व के धनी हैं. निष्ठावान और किसी को कष्ट न देने वाले नेता हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से धर्मेंद्र प्रधान ने हेमंत खंडेलवाल को शुभकामनाएं दीं। हेमंत खंडेलवाल को चुनने पर मध्य प्रदेश के कार्यकर्ताओं का आभार माना। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हेमंत खंडेलवाल को अध्यक्ष पद पर चुने जाने का प्रमाण पत्र सौंपा। वर्तमान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी हेमंत खंडेलवाल का नामांकन पत्र दिया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, वीरेंद्र कुमार खटीक, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी हेमंत खंडेलवाल के पक्ष में नामांकन पत्र दिया। ऐसे में उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा था। हेमंत खंडेलवाल सत्ता और संगठन के बीच समन्वय बनाने के लिए भी जाने जाते हैं। बताया जाता है कि उनका राजनीतिक सफर उनके पिता विजय कुमार खंडेलवाल की देखरेख में शुरू हुआ। उनके पिता भी हमेशा भाजपा के साथ जुड़े रहे। वह भाजपा के एक दिग्गज नेता रहे। साल 2007 में उनका निधन हो गया था।

Leave a Comment